जेठ के प्यार में लट्टू हुई पत्नी फिर सुपारी देकर करवा दिया पति की हत्या, पुलिस ने फिर इस तरह किया कलियुगी पत्नी का राजफाश
उदयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है , यहां प्रतापनगर थाना इलाके में तक़रीबन 5 महीने पहले मिले एक अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई हैं। महिला के संबंध उसके ही जेठ से थे, जिसके चलते साजिश के तहत पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ही ने ही हत्या करा दी।
यह भी पढ़िए – चार सालों से बिल्डर शादीशुदा महिला से करता रहा बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी, नौकरी के बहाने करता रहा शोषण

खुलासा करते हुवे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक मृत प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहते हुए कई पंचायतों के चक्कर लगा रहे हैं। इस टीम ने जब दो लोगों पर निगरानी रखी, तो किसी व्यक्ति की मौत के बाद फर्जी मृत प्रमाण पत्र बनवाने की बात सामने आई। टीम ने जब दोनों लोगो को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो, उन्होने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक हत्या की वारदात को करवाना स्वीकार किया।
यह भी पढ़िए – इंदौर – मास्क नहीं लगाने की पुलिस वालों ने दी कूट-कूट कर जमकर सजा, अमानवीय वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया में वायरल
आरोपियों ने बताया उन्हें त्रिपुरा के एक प्रदीपदास नाम के व्यक्ति ने हत्या की सुपारी थी। मामले में स्पेशल टीम और प्रतापनगर थाना पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो मृतक के बड़े भाई और उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का होना सामने आया है। पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी और बड़े भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़िए – लव जिहाद – युवती को भगाकर ले गया युवक, एक महीने तक किया लगातार दुष्कर्म फिर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव उसके बाद
एसपी पचार ने मीडिया को बताया कि पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसमें मृतक के बड़े भाई ने सुपारी देकर उसके छोटे भाई की हत्या करवाई और उसके बाद खुद यहां से गांव जाकर उसकी मौत का कारण कोरोना बता दिया। इसके बाद सब रिवाज कर अंतिम संस्कार भी करवाये। पुलिस ने मृतक की पत्नी, बड़े भाई और उदयपुर के 5 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने शातिराना तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया।



