inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

इंदौर – मास्क नहीं लगाने की पुलिस वालों ने दी कूट-कूट कर जमकर सजा, अमानवीय वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया में वायरल

मध्य प्रदेश से एक सनसनीखेज वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जहां एक व्यक्ति को मास्क नहीं लगाने की सजा पुलिस वाले इस कदर देते नजर आए हैं कि जैसे उसने कोई अपराध कर दिया हो। हालांकि इस बात का चालान बनाया जा सकता था पर पुलिस वाले उनको लगातार मारते पीटते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं परंतु यह वीडियो हमारे तक किसी व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचा है

पूरा मामला इंदौर का बताया जा रहा है जहां इन्दौर परदेशी पूरा में सिर्फ मास्क नहीं लगाये गए व्यक्ति पर इस तरह से जुल्म ढाया जा रहा है। सोशल मीडिया में इस बात की बहुत किरकिरी हो रही है और कहा जा रहा है कि उस व्यक्ति ने कौन सा इतना बड़ा अपराध कर दिया था और पुलिस को मारने का हक किसने दिया।

उस व्यक्ति का लड़का किस तरीके से रो रहा है यह दृश्य देख कर बहुत दिल दुख रहा है। हमें भेजें व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से यूज़र ने आग्रह किया है कि इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें और यह दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड कराने की कोशिश करें और यह सस्पेंड केवल मेरे अकेले से नहीं आपकी मेहनत और आपकी कोशिशों से ही यह सब काम हो सकता है कृपया कर अधिक से अधिक शेयर करें।

Related Articles

Back to top button