लव जिहाद – युवती को भगाकर ले गया युवक, एक महीने तक किया लगातार दुष्कर्म फिर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव उसके बाद

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना पुलिसमें एक सनसनीखेज मामला दर्ज हुवा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और लव जिहाद का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया फिर उसे दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में उसने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़िए – मां को प्रेमी की बाहों में देख 5 साल की बेटी ने पापा से बताने की कही बात तो कलियुगी मां ने कर दी मासूम बेटी की हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब युवती ने धर्म बदलने से मना कर दिया तो दोस्त ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मीडिया की बताया है कि बरेला गांव निवासी राजा खान ऑटो चलाता है जहां शाहजहांनाबाद क्षेत्र की एक किशोरी को पांच साल पहले प्रेम जाल में फंसा लिया था। 20 साल की होने पर युवक एक महीने पहले युवती को बहला-फुसला कर दिल्ली ले गया था।
यह भी पढ़िए – GST के डिप्टी कमिश्नर की पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, दहेज मांगने का आरोप
युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। मंगलवार को युवती वापस भोपाल लौट आई। उसने घटना के बारे में पहले परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवक राजा शादी करने का भरोसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। इस दौरान राजा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और युवती से कहना शुरू कर दिया कि यदि साथ रहना है तो तुम्हे अपना धर्म बदलना होगा। युवती ने जब धर्म परिवर्तन करने से साफ मना कर दिया तो राजा ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजा के खिलाफ दुष्कर्म, धार्मिक स्वातंत्र्य कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आज सबसे ज्यादा पढ़े गए खबरों में से पढ़ें –




