देश विदेश

महिला पर आया जिन्न का साया, तांत्रिक के चक्कर में गवाये फिर लाखों रुपये इस तरह

दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह अपने झांसे में लिया और विश्वास दिला दिया था कि उसके शरीर पर एक जिन्न ने अपना कब्जा कर रखा है

कुवैत मेें एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। दरअसल यहां एक महिला ने भूत-प्रेत के चक्कर में अपने लाखों रुपये गंवा दिये। बताया जा रहा है कि महिला जिन्न से छुटकारा पा सके इसके लिए उसने यह सब किया। इस महिला की उम्र 37 साल बताई गई है।

Read Als0 – अजब गजब – ये सूअर करता है गजब की पेंटिंग, लाखों में बिक जाती है इसकी बनाई चित्रकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित महिला को दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह अपने झांसे में लिया और विश्वास दिला दिया था कि उसके शरीर पर एक जिन्न ने अपना कब्जा कर रखा है। जिसके चलते अब पीड़िता को उस जिन्न से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने तांत्रिक क्रिया करने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता से उन्होंने करीब 30,000 दीनार यानी करीब 72 लाख रुपये ठग लिए।

Read Als0 – Viral video – जब चीते ने किया हिरण का शिकार अचानक आ धमका लकड़बग्घा, दुम दबाकर भागा चिता तो देखने वाले रह गए दंग, देखें

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने सबूत के तौर पर पुलिस को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं, जिनसे साबित होता है कि पीड़िता ने उन तांत्रिक महिलाओं को बैंक ट्रांसफर के जरिये 25,080 दीनार और 4,000 दीनार कैश दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button