दिल्लीदेश विदेश

कांग्रेस को लगा एक और झटका, चुनाव से पहले प्रवक्ता ने पार्टी का साथ छोड़ा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को अलग-अलग राज्य में लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। इसी बीच झारखंड में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पहले ही झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया। बिरसा उरांव शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी सौंप दिया है। शनिवार को बिरसा उरांव अपने सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इसकी तैयारी भी कर ली गई है।

इसकी जानाकरी देते हुए बिरसा उरांव ने बताया इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरमू मैदान रांची में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं के समक्ष वे भाजपा में शामिल होंगे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से पहले बिरसा उरांव ने पीएम मोदी की सबका साथ सबका विकास के साथ जन कल्याणकारी योजना व राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्य बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के विचारों से प्रभावित होकर ही यह निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा पीएम मोदी की ओर से झारखंड व राज्य के आदिवासियों के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने आदिवासियों को विशेष सम्मान देते हुए राष्ट्रपति से लेकर केंद्र में कई आदिवासियों को मंत्री बनाया गया है।

बिरसा उरांव ने अपने बयान में आगे कहा कि, कहा कि आज पूरे भारत में विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता व नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। झारखंड में भी कई कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी में अकेला रह जाने से बेहतर है कि वह भी राष्ट्रहित में भाजपा में शामिल हो प्रदेश की जनता का सेवा करे। बिरसा उरांव पूर्व में भाजपा से ही जुड़े हुए थे। वे वनवासी कल्याण केंद्र व विश्व हिन्दू परिषद से भी जुड़े हैं। 1999 में कांग्रेस पार्टी में चले गए थे। बिरसा उरांव के भाजपा में शामिल होने पर उनकh घर वापसी होगी।

Related Articles

Back to top button