खेल जगत

CSK vs DC – दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, चेन्नई सपुर किंग्स को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, चेन्नई सपुर किंग्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. दिल्ली की शानदार जीत हुई है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में धोनी की सीएसके को शिकस्त दी।

टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 7 विकेट खोकर 188 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. CSK में वापसी कर रहे सुरेश रैना ने शानदार अर्धशतक जमाया और सिर्फ 36 गेंदों में 54 रन बनाए. मोईन अली ने भी तेजी से 36 रन जड़े।

वहीं आखिर में सैम करन ने सिर्फ 15 गेंदों में तूफानी 34 रन ठोककर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. टीम के कप्तान एमएस धोनी खाता खोले बिना ही आउट हो गए. दिल्ली के लिए आवेश खान और क्रिस वोक्स सबसे सफल और किफायती रहे. दोनों को 2-2 विकेट मिले।

Related Articles

Back to top button