अजय सूर्यवंशी जशपुर – थाना कुनकुरी में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे पानी मांगने का बहाना बनाकर बाहर बुलाया फिर मारुति ओमनी में पकड़कर बैठा दिया गया और 7 आरोपियों के द्वारा गटपहरी जंगल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जिस पर से थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 41/21 धारा 363,376(घ) भादस0 कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले में 3 आरोपी को गिरफतार किया जा चुका है एवम् अन्य 4 आरोपी राजू राम, मिथुनराम उर्फ नान , विभीषण राम, शीतल राम उर्फ ननका सभी निवासी ढोढीडांड को विधिवत गिरफतार किया गया एवम् घटना में प्रयुक्त वाहन एमएच 02 एपी 1259 व सीजी 14 एमएम 4803 को जप्त किया गया है आज दिनांक 10/04/21 को माननीय न्यायालय में गिरफ्तारी पश्चात रिमांड हेतु पेश किया जा रहा ह।

प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपु बालाजी राव ( भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन ,व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी , एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा, सउनि जे आर कुर्रे, कमल सिंह राठिया, साहनी बैजन्ती किंडो, प्र0 आ 0 मोहन बंजारे , आरक्षक मनोज एक्का ,जितेंद्र गुप्ता, प्रमोद रौतिया , राजेश कुजूर, प्रदीप एक्का की आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।




