Happy Birthday Swara Bhaskar – जब अपने बोल्ड सीन से चौंका दिया था जब स्वरा ने, बेबाकी से बोलती हैं राजनितिक मुद्दों पर
दिल्ली में जन्मीं स्वरा 9 अप्रैल मतलब आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं. स्वरा को अपने फिल्मी करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा

स्वरा भास्कर ने अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक नजरिये से आज अपनी अलग पहचान बना ली है. फिल्म जगत हो या राजनीति, हर मुद्दे पर स्वरा अपनी राय रखती हैं। दिल्ली में जन्मीं स्वरा 9 अप्रैल मतलब आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं. स्वरा को अपने फिल्मी करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह आज बॉलीवुड की दमदार एक्टर्स में से एक हैं।
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 में दिल्ली में हुआ था. जहां से उनकी पढ़ाई भी कंप्लीट हुई. स्वरा ने जेएनयू से सोशियोलॉजी में डिग्री हासिल की है. स्वरा के पिता का चित्रपु उदय भास्कर एक स्ट्रेटेजिक और मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं. एक्टिंग से पहले थिएटर में काम कर रहीं थीं।
स्वरा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं स्वरा भास्कर ने रांझणा से लेकर अनारकली ऑफ आरा, मछली जल की रानी है, गुजारिश, चिल्लर पार्टी, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साल 2018 में आई ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा के एक सीन को लेकर खूब बवाल हुआ था. स्वरा ने इस फिल्म में मास्टरबेशन सीन भी दिया था, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. फिल्मों को लेकर अक्सर ही स्वरा अपनी बेबाक राय देती हैं।



