28 साल की महिला और एक मासूम और नाबालिग प्रेमी की लाश जंगल में बरामद, नाबालिग प्रेमी संग थी आशिकी

28 साल की महिला और एक मासूम और नाबालिग प्रेमी की लाश जंगल में बरामद हुई। बताया जा रहा है कि पहाड़ की घाटी में पेड़ों से लटके शव ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दरअसल शनिवार को सकरो पहाड़ की घाटी में एक ही पेड़ पर तीन शव झूलते पाए गए हैं।
Read Also – जेठ के प्यार में लट्टू हुई पत्नी फिर सुपारी देकर करवा दिया पति की हत्या, पुलिस ने फिर इस तरह किया कलियुगी पत्नी का राजफाश
मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान साडा निवासी 28 वर्षीय कुसुम कली यादव, पांच वर्षीय बेटे व मृतका के कथित नाबालिग प्रेमी के रूप में की। जिस पर मझगवां थाना पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। तीनों शव का पोस्टमार्टम शनिवार को मझगवां में किया जाएगा। शव लगभग 10 दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
Read Also – चार सालों से बिल्डर शादीशुदा महिला से करता रहा बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी, नौकरी के बहाने करता रहा शोषण
बताया जा रहा है कि मृतकों की शिनाख्त उनके कपड़ों से हुई है। मृतक कुसुम कली के पति रामकृपाल यादव ने 28 मार्च को बरौंधा थाने में अपनी पत्नी व 5 वर्षीय बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से गांव का एक नाबालिग भी गायब था । पुलिस गुम इंसान पर कार्यवाही कर रही थी तभी गांव के एक चरवाहे को 8 अप्रैल को सकरो पहाड़ की घाटी में एक पेड़ पर तीन शव लटके मिले जिसके बाद उसने शाम को गांव आकर जानकारी दी तब जाकर पता चल पाया।
Read Also – पपीता रोज खाने से आप के शरीर की कई बीमारियां हो सकती है दूर, जानिए कैसे
पूरी घटना सतना के बरौधा थाना क्षेत्र की है, जहां सांडा के जंगल में एक महिला समेत 2 नाबालगों की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इन तीन शवों में एक शव महिला का, दूसरा शव उसके 5 वर्ष के मासूम बेटे का है और तीसरा शव महिला के किशोर प्रेमी का है। कहा जा रहा है कि इस सुनसान जंगल में कोई आता-जाता नहीं है, लेकिन बीती शाम एक ग्रामीण उधर से गुजरा तो उसने एक साथ 3 शव लटके देख कर गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला गंभीर होने पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।




