संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सीएम भूपेश से किया लॉक डाउन लगाने आग्रह, बोले प्रमुखता से विचार करने की जरूरत

संसदीय सचिव ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर और कोविड-19 के नए वैरिएंट्स को देखते हुए बीते दिनों हुवे मंत्रिमंडलीय बैठक से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया। छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द लॉकडाउन लगाने जैसे कठोर निर्णय पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा होली के दौरान बरती गईं असावधानियां कोरोना से निपटने में चुनौती बन सकती हैं। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें और शांति से होली मनाएं।
Read Also – सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर भगा ले गया दिल्ली, बनाया शारीरिक सम्बन्ध और जब भर गया मन तो बेच दिया युवती को, बेमेतरा पुलिस ने बचाया ऐसे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों को रोकने जल्द से जल्द लॉकडाउन लगाए जाने की वकालत की है। उन्होंने बीते दिनों आहूत मंत्रि मंडलीय बैठक से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाए जाने जैसे कठोर निर्णय पर प्रमुखता से विचार करने की जरूरत है।
संसदीय सचिव विकास ने कहा, बगैर लॉकडाउन के लोगों को रोका नहीं जा सकता। कितना भी कड़ाई से नियमों को पालन करने और सावधानी बरतने की अपील करें व्यवहारिक जीवन में ये नहीं हो सकता। हमें पुराने अनुभवों से सीखना चाहिए और समारोहों में जाकर सुपरस्प्रेडर बनने से बचना चाहिए पर ये सब हो नहीं रहा है।
Read Also – छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ भयावह, आज कोरोना के 3108 नए मरीज, 29 लोगो की हुई मौत
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा अक्सर देखा यह गया है कि जितने भी बड़े समारोह, त्योहार या सभाएं होती हैं उसके बाद कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, वहीं कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में डबल म्यूटेट वायरस भी मिला है। ये नए वैरिएंट्स ज्यादा संक्रामक हैं। होली में लोग मिलते-जुलते हैं, इकठ्ठा होते हैं और खाना-पीना होता है।
Read Also – गरियाबंद ब्रेकिंग – एक ही परिवार के 3 लोगो ने खाया जहर, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर
उन्होंने कहा है कि ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे नियमों का पालन नहीं हो पाता और यही वजहें हैं जो कोरोना वायरस की रफ्घ्तार को तेज कर देंगे।विकास ने कहा,कोरोना वायरस की पहली लहर में 50 हजार के आंकड़े छूते-छूते चार से पांच महीने लग गए लेकिन दूसरी लहर में एक महीने के अंदर भारत में मामले नौ हजार से 50 हजार पर पहुंच गए हैं। विकास ने कहा,छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगा कर टीकाकरण अभियान को तेज किया जाना चाहिए।साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों के पालन के लिए भी जोर दिया जाना चाहिए।



