मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जानें मैच Prediction और प्लेइंग 11

IPL 2021 के 14वें सीजन का 5वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा। एक तरफ जहां कोलकाता की नजरें जीत बरकार रखने के लिए होंगी तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई टूर्नामेंट की पहली जीत की तलाश में मैदान पर दिखेगी। ऐसे में आइये जानते हैं दोनों टीमों की इस मुकाबले में Playing XI कैसी हो सकती है?
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार ओपनर क्विन्टन डी कॉक (Quinton de Cock) इस मैच के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि डि कॉक 7 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका से भारत पहुंचे थे। IPL के नियमों के मुताबिक डी कॉक को 7 दिन तक क्वारंटीन रहना था। डी कॉक का क्वारंटीन पीरियड 13 अप्रैल यानी आज खत्म हो रहा है। जिससे माना जा रहा है कि वो KKR के खिलाफ वह मैदान पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई है। हैदराबाद से जीत में कोलकाता के सभी खिलाड़ियों ने अहम योगदान निभाया था। जिससे अब ये माना जा रहा है कि KKR अपनी Playing XI में कोई बदलाव नहीं करेगी।
MI की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्रिस लिन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चहर, मार्को जानसेन, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।




