मनोरंजन

जब श्रद्धा कपूर पर हुवा बच्चों का बलून अटैक फिर एक्ट्रेस का हुवा ये हाल, बच्चे दौड़े गुब्बारे लेकर पीछे

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस के कजिन की शादी से उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं. अब श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा के पीछे बच्चे गुब्बारे लेकर भागते हैं और श्रद्धा (Shraddha Kapoor) उन्हें मना करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री बाहर निकलती हैं, जबकि होली के चलते वहां मौजूद बच्चे बेहद एक्साइटेड दिखाई दिए. श्रद्धा को देखते ही बच्चे उन पर गुब्बारों से वार करके होली खेलने के लिए चिल्लाने लगे. इसपर श्रद्धा कपूर भी बच्चों की तरफ देखकर हाथ जोड़कर ‘नहीं…’ चिल्लाती नजर आईं।

इसके बाद बच्चे श्रद्धा की बात मान गए और उनपर गुब्बारों से हमला नहीं किया. इस दौरान श्रद्धा (Shraddha Kapoor) सफेद रंग की शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आईं. इस लुक को श्रद्धा ने ब्लैक बैग और सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया. साथ ही श्रद्धा (Shraddha Kapoor) ने मास्क भी पहन रखा था. वहीं, इस वीडियो में कैप्चर हुआ श्रद्धा का ये रिएक्शन फैंस को बेहद पसंद आया है।

यहां क्लिक कर देखें वीडियो – https://www.instagram.com/p/CM68r8RnC3C/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) कुछ दिन पहले अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के चलते चर्चा में छाईं हुई थीं. उनके डांस वीडियो और कपड़ों की हर तरफ चर्चा हो रही थी. इतना ही नहीं ऐसी खबरें भी आ रही है कि अब बहुत जल्द श्रद्धा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. हालांकि श्रद्धा (Shraddha Kapoor) की तरफ से इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये पहली बार होगा जब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर जमेगी।

Related Articles

Back to top button