कोरोना महामारी से बचने भारती सिंह ने बनाया ये नया वैक्सीन, लोग पसंद कर रहे हैं खूब
बॉलीवुड स्टार्स भी इस वायरस से बचने के लिए अपने घर में आइसोलेशन पर हैं
कोरोना महामारी के भयंकर कहर से पूरी दुनिया सहमी हुई है। हर कोई अपने तरीके से कैसे घर में रहें और अपने साथ समाज को सुरक्षित रखा जाए इस रहें हैं ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इस वायरस से बचने के लिए अपने घर में आइसोलेशन पर हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने अंदाज में वे फैन्स से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। इस पर भारती सिंह ने इस मुश्किल समय में अपने फैन्स को बहुत एंटरटेन करने कही। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारती सिंह एक वैक्सीन के बारे में बता रही हैं, जिसका नाम है ‘GPB21D‘। मजे की बात ये है कि भारती जिस वैक्सीन की बात कर रही हैं वो है ‘घर पर बैठो 21 दिन’। फैन्स को भारती का ये वैक्सीन काफी पसंद आ रहा है।
बीते दिनों भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह तकिए के पीछे अपना चेहरा छिपाए बैठी हुई हैं, लेकिन जब वह तकिया अपने चेहरे से हटाती हैं तो उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूछें नजर आती हैं। इस वीडियो में भी भारती ने बताने की कोशिश की है कि 21 दिनों के बाद लड़कियों की ऐसी हालत हो जाएगी।




