इटली के चर्च में लग गई है ताबूतों की लाइन, मंजर देख सहम जा रहें हैं लोग, छलक पड़ रहे आंसू
पूरी दुनिया में चीन के बाद इटली वो शहर है जहां मरने वालों की संख्या बाकी किसी भी देश से सर्वाधिक है। यहां चर्च में ताबूत में रखे शवों की लाइन लगी हुई है। पादरी शवों के साथ परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि यहां सेना को इन शवों को दफनाने का जिम्मा दिया गया है और सेना अपनी ट्रकों से इन ताबूतों को रखकर ले जा रहे हैं और शव को दफना रहे हैं। इन सबकी मौत वजह चूंकि कोरोना वायरस थी इस वजह से इनके शव को उनके परिवारों को भी नहीं सौंपा जा रहा है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित होने वाली बीमारी है इस वजह से जिनकी मौत हो चुकी है उनके परिवार को संक्रमण की वजह से शव नहीं सौंपे जा रहे हैं। अगर शवों को ज्यादा दिन तक रखा गया तो उससे बदबू आने लगती है इस वजह से उसे बहुत अधिक दिन तक रखा भी नहीं पा रहें है।

इन दिनों इटली की सड़कों जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसकी कल्पना नहीं की गई थी। लोगों की आंखें भर आ रही हैं। चर्चों में लोग प्रार्थना करने के लिए एकत्रित होते थे वहां इन दिनों वहां शवों की लाइन लगी हुई है। सारे शव ताबूतों में रखे हुए हैं सेना के ट्रक आ रहे हैं और यहां से इन ताबूतों को अपने ट्रकों में लोडर की मदद से लोड करके ले जा रहे हैं उसके बाद उनको दफनाया जा रहा है। तस्वीरों से स्थिति बहुत ही भयावह नजर आई।



