मनोरंजन

होम क्वारंटाइन के बाद भी पार्टी करने वालों को अक्षय ने ऐसे लगाई लताड़, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी अब कोरोना वायरस (Corona virus) से दुनिया की जंग में खुलकर सामने आ चुके हैं. हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए उन्होंने उन लोगों पर गुस्सा निकाला है, जो निर्देशों के बावजूद भी घर से बाहर पार्टियों में जा रहे हैं. अब लोग अक्षय की इस नाराजगी की वजह सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) जैसों की लावरवाही बता रहे हैं. क्योंकि इस वीडियो में अक्षय कुमार साफ तौर पर होम क्वारंटाइन के वाबजूद पार्टी करने वालों को लताड़ लगाते दिख रहे हैं.

यह तो हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप से पूरी दुनिया खतरे में है. इस माहामारी के कारण स्कूल, दफ्तर, मॉल से लेकर पूरा बॉलीवुड भी बंद हो गया है. सारे कलाकार अपने-अपने घरों में कैद हैं. ऐसी स्थिति में सभी लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए अपने घर से ही वीडियो बनाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस को थोड़ा गंभीर तरीके से इस बीमारी से बचने की सुझाव दिया है. देखिए यह वीडियो…

इस वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा है, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तमाम निर्देशों के बाद भी लोग बाहर क्यों जा रहे हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर जो लोग सफर से लौटे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है. उन्हें मुहर लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है. उन्हें ये समझाकर भेजा जा रहा है कि तुम्हें सोशल डेस्टेंस बनाकर रहना है. अपने लिए और अपने आस-पास के लोगों के लिए. लेकिन हैरानी के बात यह है कि मुहर लगने के बावजूद कुछ लोग अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं. शादियों, पार्टियों या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं. ये किस तरह की मानसिकता है. इनको समझ नहीं आ रहा है कि कोरोनावायरस छुट्टी पर नहीं है वो जोरशोर से अपने काम में लगा है. इसलिए सभी से अनुरोध है कि सरकार के निर्देशों का पालन करें.”

अक्षय का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. अक्षय की होम क्वारंटाइन वाली बात को लोग सिंगर कनिका कपूर के कनेक्ट करके देख रहे हैं. क्योंकि बीते दिन कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गईं कनिका कपूर ने लंदन से आकर कई पार्टीज अटेंट की हैं. जिसके बाद से लोगों का गुस्सा उन पर फूट रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं. फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं.

Related Articles

Back to top button