छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ भयावह, आज कोरोना के 3108 नए मरीज, 29 लोगो की हुई मौत
कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 3108 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 987 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 29 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 22057 मरीज सक्रीय है।








