देश विदेशमध्यप्रदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस मंडल अध्यक्ष पर नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील फोटो भेज मांगे 10 लाख भी

जबलपुर – महिला थाने में दर्ज एक FIR के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी को नशीला शरबत पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसके वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। पीछा छोड़ने के बदले भाजपा नेता ने महिला के पति से 10 लाख रुपए की मांग की थी। भाजपा नेता फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू का अपने ही वार्ड निवासी एक महिला के घर आना-जाना था। महिला का पति सरकारी नौकरी में बाहर है। वर्ष 2019 में महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी पहुंचा। उसने शरबत बनाने के लिए कहा। महिला शरबत लेकर आई तो उसे फिर पानी लाने भेज दिया। इसके बाद महिला के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया।

नशीला शरबत पीने के बाद महिला पर बेहोशी छाने लगी। इसी दौरान जब महिला चाह कर भी विरोध नहीं कर पा रही थी, भाजपा नेता ने उसके साथ रेप किया और इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ आए दिन बलात्कार करने लगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर सितंबर 2020 में वह पति के पास रहने चली गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी की हरकत इसके बाद भी नहीं रुकी। वह महिला को सोशल मीडिया ऐप के जरिए कॉल करके ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि महिला से धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह महिला पर वापस आने का भी दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके पति के पास महिला की आपत्तिजनक फोटो और बातचीत के अंश मैसेज कर दिए। पति ने पीड़िता से सच्चाई पूछी तो उसने सारा हाल कह सुनाया।

मामले में पीड़िता को लेकर पति जबलपुर आया और महिला थाने में आरोपी राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा के मुताबिक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button