चौथे नंबर पर रही अदिति अशोक, बारिश के कारण बिगड़ा खेल का लय

नई दिल्ली. ओलंपिक में गोल्फर अदिति अशोक पदक से चूक गई हैं। पदक लिए मुकाबल आखरी राउंड तक चला। खेल खत्म होने के बाद वह चौथे नंबर पर रही। हालांकि अदिति मेडल जीत नहीं पाई लेकिन अपनी खेल से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।
Read also – सीरियल “अनुपमा” में अनुपमा की जिंदगी फिर आयेगी पटरी पर, एक बार फिर होगी काव्या की हार
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एक समय मेडल की रेस में थीं। वह दूसरे स्थान पर काबिज थी। उन्हें अपनी प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिली। इसी बीच बारिश के चलते गोल्फ का मुकाबला कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इस दौरान वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज थी। बारिश के कारण उनका खेल का लय बिगड़ा और वह चौथे स्थान पर खिसक गई।
Read also – इस अभिनेत्री ने छुपा रखी थी पहली शादी की बात, 3 साल बाद हुआ खुलासा जानिए एक्ट्रेस का नाम
टोक्यो ओलंपिक में आज निगाहें नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया पर हैं। बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं भाला फेंक में नीरज चोपड़ा फाइनल खेलेगा। नीरज से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। भारत के लिए 15वां दिन अच्छा नहीं रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत को 4 – 3 से हार का सामना करना पड़ा। ओलंपिक में भारत दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं।




