मनोरंजन

सीरियल “अनुपमा” में अनुपमा की जिंदगी फिर आयेगी पटरी पर, एक बार फिर होगी काव्या की हार

नई दिल्ली: टीवी जगत के मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों कॉम्पटीशन का माहौल चल रहा है. काव्या और अनुपमा आमने-सामने हैं. लेकिन इन सबके बीच पाखी को कुछ चीजों का एहसास होगा, जो उसकी आंखें खोल कर रख देगा. पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि बापूजी ने फैसला ले लिया है कि डांस कॉम्पटीशन में अनुपमा, काव्या और पाखी के अलावा कोई भी नहीं जाएगा.

अनुपमा को सताएगी पाखी की चिंता

आज के एपिसोड में अनुपमा बापूजी से गुजारिश करेगी कि वो लोग जरूर आए क्योंकि पाखी की जिंदगी में ये दिन यादगार होना चाहिए. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड (Anupamaa Upcoming Episode) में और भी धमाके होने वाले हैं. अनुपमा को स्टेज पर जाने से पहले पाखी की चिंता सताएगी. वो समर को पाखी के पास भेजेगी ताकि उसकी हिम्मत बढ़ सके लेकिन समर और नंदिनी पाखी के पास जाने से मना कर देते हैं.

पाखी पर गुस्सा होगी काव्या

दूसरी ओर पाखी इस वजह से परेशान रहेगी कि काव्या खुद को तैयार करने में ही लगी रहेगी. पाखी की ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल तक का ख्याल काव्या को नहीं होगा. ऐसे में वो और भी नर्वस हो जाएगी. अनुपमा एक महिला को भेजती है पाखी की मदद करने के लिए साथ में खुद भी पाखी को तैयार करती रहती है. काव्या देखती है कि पाखी को कोई और तैयार कर रहा है. यह देख काव्या का पारा चढ़ जाएगा और वो पाखी को डांटने लगेगी. यह सब अनुपमा सुन लेती है.

कॉम्पटीशन में आएंगे घरवाले

अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा का परफॉर्मेंस की बारी आती है. अनुपमा के कदम रुक जाते हैं लेकिन जैसे ही अपने परिवार को सामने देखती है तो जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है. यह देख सब हैरान रह जाते हैं. अनुपमा ना सिर्फ इस डांस कॉम्पटीशन को जीतेगी बल्कि वो पाखी का दिल भी जीत लेगी. एक बार फिर से काव्या को अपनी हार का सामना करना होगा. पाखी को भी अपनी गलती का एहसास हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button