बीच राह बाइक पर आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए युवक-युवती, गांव वालों ने लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

कपल कई बार बिना किसी की परवाह किए अपने धुन में पब्लिक प्लेस पर अजीबोगरीब हरकत कर जाते हैं. आस-पास के बैठे लोग उन्हें देखने के बाद थोड़ा ऑकवर्ड महसूस करते हैं. हालांकि, जब कपल को आम पब्लिक द्वारा टोका जाता है तो वह रिग्रेट फील करने लगते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला बिहार के एक गांव में देखने को मिला, जब बुलेट पर एक शख्स को अपने पार्टनर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया.
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया कपल
एक कपल को सार्वजनिक रूप से इंटिमेट होते देखा गया. स्थानीय लोगों द्वारा जब उनके ‘अश्लील व्यवहार’ पर आपत्ति जताई गई तो वह मुसीबत में पड़ गए. वायरल हुई घटना का यह वीडियो बिहार के गया जिले का है. कपल को रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवारी करते हुए ‘अनुचित व्यवहार’ में लिप्त देखा गया. वीडियो में महिला बाइक के फ्यूल टैंक पर उस शख्स के सामने बैठी नजर आ रही है जो गाड़ी चला रहा था.
गांव के लोगों ने लगाई फटकार
इस बीच, उनके पीछे सवार कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी गतिविधियों को देखा और उन्हें कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. जब लड़की को पता चला कि उन्हें फिल्माया जा रहा है, तो उसने उनसे पूछताछ की और विवाद शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने उनकी बाइक रोक दी और इस तरह के व्यवहार के लिए कपल को फटकार लगाई. इसके तुरंत बाद, बहुत सारे स्थानीय लोग वहां पहुंचे, उन सभी ने कपल से पूछताछ की और उन्हें फटकार लगाई. साथ ही गांव वालों ने यह चेतावनी भी दी




