छत्तीसगढ़
रायपुर में NSUI के पूर्व जिला महासचिव बबलू राजा की हत्या की आशंका, खून से लथपथ मिला कल रात
NSUI के पूर्व जिला महासचिव बबलू राजा को कल राजधानी रायपुर के आर्च ब्रिज के पास खून से लथपथ हालत में लोगो ने देखा। पुलिस ने बबलू राजा को गंभीर हालत में तत्काल अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान बबलू राजा की मौत हो गई।
हालिया घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि हत्या की संभावना है। घटना स्थल पर बबलू राजा की स्कूटी पड़ी मिली और स्कूटी में खरोच का नामो निशान तक नहीं मिले हैं, कोतवाली पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट चुकी है।



