खेल जगत
टीम इंडिया के हाथ से फिसलती जा रही WTC की ट्रॉफी, फैंस मांग रहे बारिश की दुआ

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (ICC World Test Championship Final) मुकाबले के आखिरी दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया, ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 41 रन का योगदान दिया, लेकिन ये भारत के लिए नकाफी रहा.
170 पर सिमटी टीम इंडिया
दूसरी पारी में विराट कोहली (Virat Kohli) की सेना 170 रन पर सिमट गई. कीवी टीम की तरफ से इस पारी में टिम साउदी (Tim Southee) ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने 3, काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) ने 2 और नील वेगनर (Neil Wagner) ने 1 विकेट अपने नाम किए.
बारिश की दुआ मांगने लगे भारतीय फैंस
न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को 139 रन का आसान लक्ष्य मिला जिससे करीब वो धीर-धीरे बढ़ने लगी. ऐसे टीम इंडिया (Team India) के फैंस का बेचैन होना लाजमी था. लोग साउथैम्पटन (Southampton) के एजिस बाउल (Ageas Bowl) में बारिश की दुआएं मांगने लगे, ताकि ये मैच ड्रॉ हो जाए और ट्रॉफी आपस में शेयर कर दी जाए. आइए नजर डालते हैं कुछ मजेदार ट्वीट्स पर.



