छत्तीसगढ़
आधी रात नशे में धुत्त चालक घुसा चौपाटी में, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
नशे में धुत्त ड्राइवर ने राजधानी रायपुर के आजाद चौक में कार चौपाटी में घुसा दी, इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि सीजी ट्रांसपोर्ट ई-सेवा में कार के मालिक का नाम मोहम्मद फैजल है।




