छग के इस जिले में निकली है आंगनबाड़ी में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
महिला एवं बााल विकास परियोजना नारायणपुर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती हेतु 6 दिसम्बर 2019 तक आवेदन पत्र मंगाए गये है।
बता दें कि वार्ड क्रमांक 12 माडि़नदेवी वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद, वार्ड क्रमांक 7 बखरूपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद सहित ग्राम पंचायत करमरी के डुट्टा, मड़मनार और ताड़ोनार में 3 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर भर्ती की जायेगी।
उम्मीदवार की आयु 18 से 44 वर्ष होनी चाहिए, अनुभव रखने वाली को आयु सीमा में छुट दी जायेगी। आवेदिका को उसी वार्ड/गा्रम की निवासी होनी चाहिए। कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 12वीं अथवा 11 वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आंगनबाड़ी सहायिका का 10वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी परियोजना अधिकारी, महिलाा एवं बााल विकास नारायणपुर से प्राप्त की जा सकती है




