छत्तीसगढ़देश विदेश

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा पर साधा निशाना, पीएम और भाजपाध्यक्ष को भी ट्वीट कर कहा यह

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर शुरू से ही हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल रही हैं और गिरफ्तार भी हुई हैं। वह शुरु से ही गोडसे के पक्ष में बात करती रही है।

अब बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए खासकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जो गांधी जी की 150 वीं जयंती मना रहे हैं और इधर गोडस की तारीफ में उनके सांसद लोकसभा में बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब बीजेपी को साफ करना चाहिए कि वे गांधी के साथ है कि गोडसे के साथ है। मुंह में गांधी और दिल में गोडसे नहीं चलेगा। सीएम ने कहा कि गांधी के देश में गोडसे महिमा मंडित नहीं हो सकता है।

सीएम ने पीएम और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ट्वीट कर कहा, “शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें। वे देश के सामने कहें कि गांधी के हत्यारे गोडसे के प्रति उनके मन में क्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button