छत्तीसगढ़

सीएम भुपेश नही जाएंगे शपथ ग्रहण में महाराष्ट्र, यह है उनका आज का शेड्यूल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महाराष्ट्र दौरा रद्द हो गया है वे सीधे झारखंड से अब रायपुर आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम रांची से दोपहर 12.50 बजे झारखण्ड के धनबाद जिले के बाघमारा पहुंचेंगे।

वहां सीएम भुपेश आमसभा को संबोधित करने के बाद रांची वापस आएंगे और दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर 2.40 बजे जशपुर आएंगे। मुख्यमंत्री जशपुर से 3 बजे रवाना होकर 3.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले उन्हें महाराष्ट्र जाना जहां उन्हें नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था पर अब उनका महाराष्ट्र दौरा टल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button