छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: ट्रैफिक पुलिस ने 80 बुलेट वाहनों पर की कड़ी कार्रवाई



Raipur. रायपुर। यातायात रायपुर पुलिस द्वारा तेज आवाज एवं फर्राटे के साथ चलाने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया! 80 बुलेट वाहनों पर कार्यवाही की गई! रात्रि में शहर में तेज ध्वनि एवं फर्राटे के साथ चलाने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु रायपुर शहर के श्री राम मंदिर टर्निंग, तेलीबांधा थाना तिराहा, अवंती विहार अंडर ब्रिज, तेलीबांधा चौक, आनंद नगर चौक, भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक एवं जय स्तंभ चौक में चेकिंग पॉइंट लगाया गया।

चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से बुलेट वाहन चालकों पर निगरानी की गई जो अपने वाहन के साइलेंसर परिवर्तन कर तेज आवाज एवं फर्राटे के साथ वाहन चलाते हैं , इस दौरान 80 बुलेट वाहन चालक पकड़े गए जिस पर मोटर यान अधिनियम की धारा 182 (ए) 4 के तहत कार्यवाही करते हुए 5000 – 5000₹ का चालान काटा गया। स्पीड बाइकर्स, स्टंट करने वाले एवं साइलेंसर परिवर्तन कर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।





Source link

Related Articles

Back to top button