सर्दी के मौसम में ऐसे करें अपनी गाडी की देखभाल, बहुत जरुरी है यह
सर्दी के मौसम में खुद को ठिठुरने वाली ठंड से बचाने के लिए हम गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं पर इस मौसम में आपकी गाड़ियों या फिर कारों को भी खास केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में कार का माइलेज काफी कम हो जाता है।
Read Also – अगर सफर में आती है आपको उल्टियां तो अपनाए इन नुस्खों को आराम से कटेगा सफर
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सर्दी जितनी बढ़ेगी कार का माइलेज पर उतना ही अधिक प्रभाव पड़ता है। इसके सिवा भी इस मौसम में कार में अनेक समस्याएं आ सकती हैं। आज हम आपको कुछ आवश्यक टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी गाड़ी की देखभाल कर सकते है।
टायर की करें जांच
अधिक ठंड होने का असर कार के टायरों पर भी पड़ता है। दरअसल तापमान कम होने के कारण पहियें भी सुकड़ने लगते हैं इसका सीधा असर पहियों में भरी हवा पर होता है। इसलिए अपने कार के पहियों की हवा चेक करते रहिए।
बैटरी पर ध्यान देना है आवश्यक
कार के मैकेनिज्म में केवल दो तारों से जुड़ी बैटरी कार का महत्वपूर्ण भाग होती है। कार का स्टार्ट होना बैटरी पर ही निर्भर करता है। विशेषतौर पर सर्दियों के मौसम में कार की बैटरी को वक्त-वक्त पर चेक कराते रहिए। यदि आपकी गाड़ी कम चलती है तो रोज एक बार इंजन को आवश्यक स्टार्ट करें ऐसा करने से बैटरी डिस्चार्ज नहीं होगी।
Read Also – घरों और गाड़ियों में हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल है खतरनाक, जानिए कैसे करें उपयोग
कार सर्विसिंग का रखें ख्याल
सर्दी के मौसम में यह बेहद जरूरी होती है कि आपकी कार एकदम अपटूडेट होनी चाहिए। कार के इंजन ऑयल जांच कीजिए। अगर इंजल ऑयल काफी पुराना हो गया है तो इसे शीघ्र बदलवा देवे।
कार की बॉडी वैक्स
सर्दी के मौसम में कार का पेंट फीका सा पड़ जाता है। इसलिए कार को शाइन कराते रहने हेतु बॉडी वैक्स का उपयोग किया जा सकता है। कार धुलने के पश्चात शीघ्र बॉडी वैक्स का इस्तेमाल सही रहता है। ऐसा करने से आपकी कार चमचमाती हुई दिखाई देगी।
Read Also – सर्दियों में ट्राय कीजिये चौलाई की सब्जी, जानिए क्या हैं फायदे और रेसिपी
एयर फिल्टर
सदरी के मौसम में वक्त-वक्त पर कार के एयर फिल्टर को चेक कराते रहें। दरअसल जितना प्रेशर एसी चलाने में लगता है उतना ही प्रेशर गाड़ी में हीटर चलाने के दौरान भी लगता है। वहीं, सर्दी के मौसम में गाड़ी पर जमी फॉग को हटाने हेतु भी एसी चलाया जाता है इसलिए जरूरी है कि एयर फिल्टर साफ होना चाहिए।
रेडिएटर को वक्त-वक्त पर कराते रहें चेक
सर्दी के मौसम में कार के रेडिएटर पर भी बहुत असर पड़ता है। इसका सही लेवर पर भरा होना आवश्यक है। यदि यह लीक होता है तो इसके कारण ट्रांसमिशन की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए विंटर सीजन मं कार के रेडिएटर को वक्त-वक्त पर चेक करवाना जरूरी है।



