गजब – जब शहर में बहने लगी चॉकलेट की नदी तो लोग हो गए हक्का बक्का
चॉकलेट की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि ऐसा लग रहा था कि चॉकलेट की नदी बह रही हो
अगर आपके घर के बाहर चॉकलेट की नदी बहने लगे तो आप क्या करेंगे? आप पहले चॉकलेट उठाकर खाएंगे, या इस नदी से बचने का कोई उपाय करेंगे ये अजीब हादसा जर्मनी के एक शहर में हुआ था. वहां अचानक से सड़कों पर भारी मात्रा में चॉकलेट बहने लगा था।
Read Also – शहर में नाले से निकला 6 फ़ीट का घड़ियाल तो लोगों के बिच मची अफरा तफरी
इस नजारा देखकर लग रहा था कि जैसे सड़क पर चॉकलेट की नदी बह रही हो। दरअसल ये वाकया जर्मनी के वेस्टोनन नामक शहर में हुआ था. वेस्टोनन में एक स्वीट फैक्ट्री थी. जहां चॉकलेट भी बनाई जाती थी. इस फैक्ट्री में मौजूद चॉकलेट के स्टोरेज का एक बड़ा टैंक लीकेज हो गया था. लीकेज की वजह से ही यहां सड़क पर चॉकलेट बहने लगा।
Read Also – FREE में दे रहे इस जगह लोग अपनी जमीन, बस करनी होंगी ये शर्तें पूरी
बताया जा रहा है कि चॉकलेट की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि ऐसा लग रहा था कि चॉकलेट की नदी बह रही हो. इस बड़े लीकेज की वजह से पूरा का पूरा एक टन चॉकलेट सड़कों पर बह गया था. इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी और आने-जाने वालों को इससे काफी परेशानी हो रही थी. इसके बाद इस चॉकलेट को साफ़ करने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी थी. इससे पूरे शहर का ट्रैफिक बाधित हो गया था।




