अगर सफर में आती है आपको उल्टियां तो अपनाए इन नुस्खों को आराम से कटेगा सफर
लोगों को बस, ट्रेन, कार में सफर के दौरान सिर दर्द और उल्टियां होती है। ऐसे में आप सफर तो करना पसंद करते हैं लेकिन इन परेशानियों की वजह से कहीं भी जाने से डरते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सफर का नाम सुनते ही चक्कर आने लगते हैं।
Read More – घरों और गाड़ियों में हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल है खतरनाक, जानिए कैसे करें उपयोग
वैसे कहा जाता है कि सफर में इस तरह की परेशानी होना कुछ मनोवैज्ञानिक होता है तो थोड़ी बहुत शारीरिक भी है। ऐसे में आप सिर्फ दवाइयों पर ही निर्भर रहते हैं।लेकिन अफसोस आपका हर सफर एक तरह का ही होता है सिर्फ दिक्कतों से भरा हुआ। आपकी इस परेशानी का तोड़ भी सिर्फ हमारे पास ही है, आप इसे आजमाएंगे तो अपने सफर का आराम से लुत्फ़ उठा सकेंगे।
Read More – किस महीने में कब-कब और कितनी है छुट्टियां साल 2021 में जानिए यहां
सफर के दौरान उल्टी या सिर में दर्द हो तो पुदीने के रस का सहारा लेना न भूलें। विशेषज्ञों के अनुसार, आप सफर करते वक्त अपने साथ पुदीने का रस रखें और इसे किसी कपड़े में डालकर बीच-बीच में इसकी खूशबू लेते रहें ऐसे में उल्टियों में काफी राहत मिलती है। इसके अलावा आप जब भी चेय का सेवन करें तो इसका रस डालें सफर काटना आसान हो जाएगा।
Read More – सर्दियों में ट्राय कीजिये चौलाई की सब्जी, जानिए क्या हैं फायदे और रेसिपी
आप अपनी जिस सीट पर बैठे हैं वहां की खिड़की को खोलकर ही रखें। बंद करके बैठेंगे तो घुटन की वजह से आपका ज्यादा सिर दर्द होगा और उल्टियां होंगी। दरअसल, हवा लेने से आपको इस तरह की दिक्कतें नहीं होती है।
अदरक एक बेहतर विकल्प है, इससे काफी राहत महसूस होती है। सफर के दौरान अदरक की ही चाय पीएं, या इसके अलावा अदरक से बनी हुई कैंडी का सहारा लें।
आप अपना ध्यान दूसरी जगह लगाने के लिए अपने साथ अपनी फेवरेट चीजें रखें, जैसे गेम्स या कुछ बुक्स। ऐसे में आपका ध्यान आपकी परेशानियों से हट जाता है।



