लाइफस्टाइल

सर्दियों में जरूर खायें ये 7 चीजें, सेहत और इम्युनिटी के लिए है रामबाण

ठंड को मात देने के लिए खाए प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी चीजें जो बढ़ायेगा आपके शरीर का इम्यूनिटी

कोरोना काल में कड़कड़ाती हुई ठंड को मात देने के लिए खाए प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी चीजें जो बढ़ायेगा आपके शरीर का इम्यूनिटी (Immunity) और आपकी बॉडी को रखेगा गर्म। क्यों कि अगर आपकी बॉडी गर्म रहेगी तो आप कभी नहीं पड़ेगे बीमार। आइये जानते हैं कि सर्दी में किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

सर्दी के मौसम में इन 5 चीजों का सेवन आपके शरीर को गर्माहट देगा और सर्दी-जुकाम के साथ-साथ ठंड में होने वाली सभी बीमारियों से आपकी रक्षा करेगा-

गुड़- सर्दी के मौसम में जुकाम और खांसी होने का सबसे ज्याद डर होता है। कोरोना काल में तो हमें और भी अधिक सतर्क रहना है। ऐसी स्तिथि में आप गुड़ और गुड़ से बनी सभी चीजें खाए जिससे आपकी बॉडी को गर्माहट मिलेगी और आपके चेहरे पर निखार भी आयेगा।

गुड़ खाने के फायदे-

झाइयों और दाग-धब्बें से आपको झुटकारा मिलेगा
झुर्रियों से मिलेगी निजात
एसिडिटी से छुटकारा
खून बढ़ाने में फायदा
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
आपकी हड्डियां रहेंगी मजबूत
शरीर बनेगा मजबूत (Strong) और Active एक्टिव

हल्दी- दादी, नानी का नुस्खा और किचन का राजा औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी। जिसका का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आपके बॉडी में गर्माहट आती है। हल्दी एंटीबायोटिक होता है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

लहसुन- लहसुन एक बेहतरीन एंटीबायोटिक होने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में उपयोग होने वाली औषधी भी है। ठंड के दिनों में लहसुन की चटनी, सब्जी और इसका आचार बनाया जाता है। जो बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप लहसुन को रोटी के साथ कच्चा या फ्राय करके भी खा सकते हैं। लहसुन में एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली बीमारियों से बचाए रखने में हमारी मदद करता है।

मेथी- मेथी के दाने और सौंठ को मिलाकर बनाया जाने वाला लड्डु बॉडी को गरम रखने में बहुत ही शक्तिशाली होता है। मेथी की हरी सब्जी खाने से भी अधिक फायदा होता है। इसलिए आप ठंड में मेथी का अधिक से अधिक सेवन करें।

सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स)- सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स को खाने का डॉक्टर भी सलाह देते है। ठंड से बचाने के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद ही फायदेमंद होता है। अगर आप ड्राई फ्रूट्स को गुड़ और घी के साथ मिक्स करके लड्डू बनाकर खायेंगे तो यह और भी सेहतमंद हो जाएंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को ड्राई फ्रूट को डायट में शामिल कर लिया गया है। बाजार में बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और अंजीर की मांग बढ़ गई है।

काली मिर्च- सर्दी के दिनों में काली मिर्च को अपनी डाइट में मुख्य रूप से शामिल करें। चाहें तो आप इसे सूप, सलाद और स्प्राउट के साथ या फिर लाल मिर्च की जगह खाने में भी इसे शामिल कर सकते है। अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो चाय में काली मिर्च डालकर उसका सेवन करें. काली मिर्च युक्त चाय का स्वाद भी बेहतर होता है और इसकी गर्म तासीर सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करती है.

अदरक- अदरक का सेवन इस मौसम में शरीर में गर्मी लाने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अदरक का आप कई तरह से उपयोग कर सकते है जैसे- काड़ा के रूप में, चाय बनाने में, सूप में और चटनी के साथ आप इस्तेमाल कर सकते है। पाचने के लिए रामबाण अदरक को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही –
बढ़ा सकता है याद्दाश्त …
सर्दी-जुकाम में असरदार …
कैंसर से बचाव करने में फायदेमंद …
कोलेस्ट्रॉल कम करने में असरदार …
गठिया में लाभदायक

Related Articles

Back to top button