कोविड वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा के बाद आज 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब एक मई से 18 से ऊपर वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके लिए दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्य सरकारों ने फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा की है।
Read Also – छत्तीसगढ़ में आज 14893 कुल मरीजों की पुष्टि, कुल 236 लोगों मौतें, जाने अपने जिले का हाल
देश में 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है. इससे पहले ही कई कांग्रेस शासित राज्यों जैसे पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड ने कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर हाथ खड़े कर दिए है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि 18 से 45 साल के बीच 2.90 करोड़ लोगों को फ्री में टीका दिया जाएगा।
Read Also – सेल्फी लेने युवक हाथियों के बीच घिरा, हाथियों के झुंड ने पटककर युवक को मार डाला
उन्हीने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये इसके लिए खर्च किए जाने की बात है तो वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि एक मई से 18 साल के ऊपर वालों को वैक्सीन दी जाएगी, लेकिन जब मैंने सीरम इंस्टीट्यूट में बात की तो पता चला कि जो ऑर्डर अभी केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हैं, उसे ही पूरा करने में 15 मई का वक्त लगेगा।
Read Also – अब नहीं देने होंगे मनमाना किराया, निजी एम्बुलेंस की किराए दर हुई तय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इधर छत्तीसगढ़ सरकार ने वैक्सीन के दोनों उत्पादकों सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को 50 लाख डोज वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है. वैक्सीन मिलने ही योजनाबद्ध तरीके से राज्य में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का तत्परता से टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी ज़िलों के वैक्सीनेटर का प्रशिक्षण भी किया जा रहा है. शासकीय केन्द्र में होने वाला टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा।
वहीं देश में सबसे ज्यादा जूझ रहे दिल्ली वासियों के लिए दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका मुफ्त लगवाएगी. इसके लिए 1.34 करोड़ डोज की खरीद को मंजूरी दे दी गई है. सरकार टीकों की खरीद और लोगों को टीका लगाने की गति तेज करने के लिए प्रयास करेगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 टीकों की कीमत एक ही होनी चाहिए और उन्होंने केंद्र से कीमतें कम करने की अपील की। उन्होंने टीका उत्पादकों से कीमतें कम करने की अपील करते हुए कहा कि यह मानवता की मदद करने का समय है लाभ कमाने का नहीं।
Read Also – Viral Video – दिल्ली की दारू वाली आंटी फिर छाई सुर्ख़ियों में, अब सरकार से बोली यह
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, राज्य सरकार 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के सभी नागरिकों का टीकाकरण करने के लिए तैयार है। सरकार ने पहली किश्त में सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को उनके वैक्सीन के 25-25 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में टीका लगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Read Also –रेमडेसिविर के लिए गिड़गिड़ाती रही महिला, CMO बोले दुबारा आई तो जेल भिजवा देंगे, वायरल हुवा वीडियो
अधिकारियों ने कहा है कि सरकारी केंद्रों में यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस चरण में टीकाकरण केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा खत्म कर दी है। 18 से 45 वर्ष तक के नागरिकों को टीकाकरण के लिए कोविन एप और आरोग्य सेतु एप से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए व्यक्ति को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद चाहे गए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने की तारीख और समय मिल जाएगा। अपॉइंटमेंट की यह सुविधा वैक्सीन आने के बाद ही शुरू होगी।




