छत्तीसगढ़

कल होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, जारी कर सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट… |


Raipur News प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो महत्वपूर्ण बैठकें 19 अगस्त को राजीव भवन में आयोजित की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल इन बैठकों को लेंगे। पहली बैठक सुबह 10 से 12 बजे पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की है।

READ MORE- भाइयों की कलाई में सजेगी ‘रीपा’ में तैयार राखियां

दूसरी बैठक दोपहर 12 बजे से लोकसभा के पर्यवेक्षकों की होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़, चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षक तथा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यगण भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button