पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रवींद्र चौबे के गृह जिले दुर्ग के ग्राम मातरोडीह (मचांदुर) के युवा किसान दुर्गेश निषाद के आत्महत्या करने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुर्गेश निषाद की आत्महत्या प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक का टीका है। अगर तीन-तीन बार कीटनाशक दवाएं डालने के बाद भी प्रदेश के किसान अपनी फसल को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो यह प्रदेश सरकार कब एक्शन में आएगी? दुर्गेश निषाद का सुसाइडल नोट प्रदेश के किसानों की वेदना का वह आइना है, जिसमें प्रदेश सरकार अपने वीभत्स सियासी अक़्स को देखने का साहस जुटाए।
Read Also – पेंड्रा – दो लड़कियों ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना से गांव में पसरा सन्नाटा
बृजमोहन ने कहा है कि किसानों के नाम पर राजनीति और झूठे वादे करके सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कदम-कदम पर किसान विरोधी चरित्र का परिचय दिया है। उसी का यह परिणाम है कि प्रदेश में अब किसान आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को विवश हो रहे हैं। दुर्ग जिले के 34 वर्षीय किसान की आत्महत्या ने प्रदेश सरकार और उसके समूचे तंत्र के खोखलेपन को जगजाहिर कर दिया है।
Read Also – जानिए क्यों खाते में नहीं आ रहा है एलपीजी गैस सब्सिडी का पैसा, आखिर क्या है कारण
अग्रवाल ने कहा है कि जो सरकार अपने प्रदेश के किसानों के आत्मसम्मान और उनकी खेती संबंधी जरूरतों का ध्यान तक नहीं रखकर उन्हें आत्मघात के लिए विवश कर दे, वह सरकार सत्ता में एक पल भी रहने की अधिकारी नहीं हो सकती। इस घटना के बाद मंत्रियों की आमदरफ़्त के बावजूद इस पूरे मामले की लीपापोती की तमाम कोशिशों में प्रदेश सरकार नाकाम रहेगी। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
Read Also – क्वॉरन्टीन से लौटे तोते लोगों को दे रहे थे गंदी-गंदी गालियां, हटाया गया चिड़ियाघर से
भाजपा इस खरीफ सत्र की शुरुआत से ही किसानों को साथ हो रही धोखाधड़ी पर प्रदेश सरकार का ध्यान खींचती रही, लेकिन किसानों के प्रति बेपरवाह प्रदेश सरकार घटिया बीज वितरण, रासायनिक खाद की कालाबाजारी और नकली कीटनाशक दवाओं की दुकानदारी करने वालों को ही संरक्षण देने में और कमीशनखोरी की काली कमाई में ही मशगूल रही।
Read Also – भारतीय डाक सेवा के PPF, सुकन्या समृद्धि समेत पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में बचत के नियम गए हैं बदल, जान लीजिये यह
प्रदेश के किसान पहले घटिया बीज के अंकुरित नहीं होने से परेशान रहे, फिर उन्हें रासायनिक खाद की जमाखोरी व कालाबाजारी ने सड़क पर उतरने को विवश किया और फिर नकली कीटनाशक दवाओं की दुकानदारी ने किसानों के पूरे अर्थतंत्र को ही इस कदर चौपट कर दिया कि अब प्रदेश के किसान हताश-निराश हैं।




