inh24जरा हटके

क्वॉरन्टीन से लौटे तोते लोगों को दे रहे थे गंदी-गंदी गालियां, हटाया गया चिड़ियाघर से

ब्रिटेन में एक चिड़ियाघर को कुछ तोतों को इसलिए वहां से हटाना पड़ा क्योंकि वे लोगों के गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तोतों ने चिड़ियाघर में आने से पहले कुछ वक्त क्वॉरन्टीन में बिताया था। तोतों की गालियों के चलते चिड़ियाघर घूमने आ रहे कुछ लोगों को बच्चों के सामने काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

Read Also – एक आदमी की मौत पर मार डाले 300 से ज्यादा घड़ियाल, हैरतअंगेज है वारदात

मीडिया हाउस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये तोते पूर्वी इंग्लैंड के लिंकनशायर वाइल्डलाइफ पार्क को डोनेट किए गए थे। पार्क से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले भी कुछ तोते थोड़ी-बहुत गालियां देते थे, लेकिन ये पांचों लगातार गालियां दे रहे थे।

Read Also – OMG – इस शहर में मिलती है 20 मिनट के लिए 10 रुपये में गर्लफ्रेंड, पढ़े खबर

वाइल्डलाइफ पार्क के चीफ एग्जेक्यूटिव स्टीव निकोलस ने मीडिया को बताया कि वे सभी तोते गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के बारे में थोड़ी चिंता हो रही थी। इन अफ्रीकन तोतों के नाम एरिक, जेड, एल्सी, टाइसन और बिली बताए गए हैं। इन्हें अलग-अलग लोगों ने चिड़ियाघर को दिया था, और कुछ दिन के लिए एक साथ क्वॉरन्टीन में रखा गया था। क्वॉरन्टीन का समय पूरा करने के बाद उन्हें चिड़ियाघर में लोगों के देखने के लिए रखा गया, लेकिन वहां वे अपनी आदतों के चलते ज्यादा दिन टिक नहीं पाए।

Related Articles

Back to top button