जरा हटके

इंजीनियर चाय वाला की चाय नहीं पी तो क्या चाय पी, मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी के बाद चाय की दुकान खोली तो मिला सुकून

वैसे तो युवाओं के मन में पढ़ लिखकर एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने हमेशा ललक होती है पर कुछ युवा लीक से हटकर भी काम करते हैं। ऐसा ही मामला एक मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के रहने एक युवक का है। दरअसल युवक पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है “विप्रो” जैसी कंपनी में काम कर चुके है।

उनकी चाय की तलब ने कुछ नया ही काम कर दिया है। उन्हें एक अदद और अच्छी चाय पीने का इतना मन किया कि सब छोड़ चाय की एक दुकान लगा ली जिसे नाम दिया इंजीनियर चाय वाला। चाय की लत और बिजनेस की चाह में वे अपने शहर लौट आये फिर यहां चाय की दुकान शुरू कर दी। युवक का कहना है उन बड़ी नौकरियों में पैसा तो था पर सुकून और अच्छी चाय दोनो ही नही थी। अब कभी छिंदवाड़ा जाना हुआ तो इंजीनियर चायवाला की शानदार चाय का जायका जरूर लें।

Related Articles

Back to top button