छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 100 सीट एडमिशन की मान्यता, मंत्री सिंहदेव ने दी बधाई

लम्बे समय से बाट जोह रहे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज को अब एमसीआई ने प्रवेश की मान्यता दे दी है। अब यहां 100 सीटों में प्रवेश (Medical colleges seats in Chhattisgarh) की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस बात से काफी उत्साहित हैं तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Read Also – स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोरोना सर्वेक्षण दल से सही जानकारी साझा करने की अपील की, 12 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में 100 सीट एडमिशन की मान्यता के लिए सभी को बधाई। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सभी को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना 2016 में की गई थी परन्तु दो बार जीरो ईयर घोषित किए जाने के बाद भवन की कमी और स्टाफ की कमी के कारण एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की समस्या दूर कर लगातार इसमें सुधार किया जा रहा है। एमसीआई के मानक के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार होने और लगातार इसमें सुधार होने पर एमसीआई की टीम ने प्रवेश को लेकर अनुमति दे दी है।

Related Articles

Back to top button