पेंड्रा जिले के विश्वम्भरटोला में दो लड़कियों ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकते हुए पाई गई है। मामले की सूचना के बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची है।
Read Also – लोन के नाम पर लाखों फर्जीवाड़े के आरोप में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, बिलासपुर का मामला
बताया जा रहा है कि गौरेला के सधवानी से दोनों लड़कियां घर से बीते दिन भाग निकली थी जिसके बाद आज दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। दोनों लड़कियों में एक नाबालिग और दूसरी लड़की बालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की विवेचना कर रही है।




