छत्तीसगढ़

सुशांत केस – रिया और शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत बढ़ी

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है. इससे पहले भी अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी थी। बता दें कि दोनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सामने आए ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती पर ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद जांच में पता चला कि रिया और शौविक कई बड़े ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थे और यह दोनों सैमुअल मिरांडा के जरिए इन पैडलर से ड्रग्स खरीदकर सुशांत तक पहुंचाते थे।

Related Articles

Back to top button