लाइफस्टाइल

दूध, स्मार्टफोन हवाई सफर एसी और ये चीजें हो जायेंगी एक अप्रैल से महंगी, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

पेट्रोल-डीजल के बाद अब आम आदमी पर महंगाई की बड़ी मार पड़ने वाली है। बता दें कि 1 अप्रैल से दूध, टीवी, पंखे और स्मार्टफोन के अलावा कई दूसरी चीजें महंगी होंगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। वहीं 1 अप्रैल से हवाई सफर करना भी महंगा होने वाला है। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल 2021 से ऐसी कौन-कौन सी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं।

नये वित्‍त वर्ष के पहले दिन से टीवी महंगा हो जाएगा। बीते आठ महीनों से टीवी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी गई है। इस बीच टीवी मैन्युफैक्चर्स ने टीवी को भी PLI स्कीम्स में लाने की मांग रखी है। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 अप्रैल 2021 से टीवी की कीमतों में कम से कम 2 से 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

बढ़ जाएंगे दूध के दाम

नये वित्‍त वर्ष से दूध के दामों में भी इजाफा हो सकता है। किसानों ने चेतावनी दी थी क वह दूध के दाम 55 रुपए प्रति लीटर कर देंगे। हालांकि कितनी बढ़ोत्तरी की जाएगी, यह 1 अप्रैल के बाद ही साफ हो पाएगा। एक्सप्रेस-वे पर सफर करना और महंगा 1 अप्रैल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सफर करना और महंगा होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए नई दरों को मंजूरी दी है। न्यूनतम में 5 रुपये और अधिकतम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही एसी, फ्रिज, कूलर भी हो सकते हैं महंगे होंगे गर्मियों के मौसम में आपके बजट का पारा बढ़ने वाला है। एसी कंपनियां 1 अप्रैल से कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियां एसी के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। चर्चा है कि एसी बनाने वाली कंपनियां 4 से 6 फीसदी कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। यानी एसी प्रति यूनिट की कीमत 1,500 रुपये से 2,000 रुपये तक जा सकती है।

कार और बाइक हो सकती हैं महंगी अप्रैल के महीने में आप कार या फिर बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसके बाद ज्यादातर कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं। मारुति, Nissan जैसे कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

आज सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे चर्चित खबरों में से पढ़िए –

पत्नी को आशिक की बाहों में आपत्तिजनक हालत में देख पति का खौला खून, उठाया डंडा फिर किया ये खौफनाक काम
भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस मंडल अध्यक्ष पर नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील फोटो भेज मांगे 10 लाख भी
पापा की पुरानी गर्लफ्रैंड को साथ बिताए पलों के निजी वीडियो भेज दो बेटे करने लगे ब्लैकमेल, अजीबोगरीब है मामला
जब श्रद्धा कपूर पर हुवा बच्चों का बलून अटैक फिर एक्ट्रेस का हुवा ये हाल, बच्चे दौड़े गुब्बारे लेकर पीछे
छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ भयावह, आज कोरोना के 3108 नए मरीज, 29 लोगो की हुई मौत
नारंगी रंग की स्ट्रैपलेस बिकिनी में दिशा पाटनी ने ढ़ाया कहर, फैंस के दिल पर चली छुरियां
गरियाबंद ब्रेकिंग – एक ही परिवार के 3 लोगो ने खाया जहर, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर
UNICEF और WHO ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस फिर फैलेगा तेजी से, इन चार बातों का रखे ख्याल
अनावश्यक घर से निकले तो होगी अब कार्यवाही, छत्तीसगढ़ के इस जिले में जारी हुआ आदेश, कड़ाई से पालन करने के हैं निर्देश, जानिए
छत्तीसगढ़ – खुद को प्रवर्तन निदेशालय का कमिश्नर बता DEO से धमकी देकर मांगे 4 लाख, लगातार फोन कर मांगता रहा पैसा, मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button