खेल जगत

सिर्फ चार लीग खेल पाएंगे क्रिकेटर्स, पाक क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan cricket Board) ने अपने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है. खबरों की मानें तो बोर्ड ने सैंट्रल कांट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी करने की नई नीति की घोषिणा की है. बोर्ड की नई नीति के अनुसार कांट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ी पीएसएल (PSL) के अलावा देश विदेश की अधिकतम तीन टी20 लीग में ही भाग ले पाएंगे. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि अगर किसी खिलाड़ी को किसी लीग में खेलना हैं तो पहले उनको कोच से अनुमति लेनी होगी.

यह भी पढ़ें – दुनिया का एक ऐसा देश जहां सबकुछ चल रहा सामान्य, न लॉक डाउन न कोई खौफ, जानिए इस देश को

रिपोर्ट के अनुसार एनओसी का आग्रह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन विभाग और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच-टीम प्रबंधन के जरिए किया जाएगा. वहीं बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि किसी खिलाड़ी को एनओसी मिलेगी या नहीं इसका आखिरी फैसला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी का ही होगा. वहीं इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने कहा है कि पीएसएल के पांचवे सीजन का विजेता मुल्तान सुल्तान को बनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें – उर्वशी रौतेला ने बिकिनी पहन पानी से की अटखेलियां, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में अभी तक 24 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है. इस वायरस के कारण ही कई खेल टूर्नामेंट बीच में ही रद्द कर दिए गए वहीं कुछ टूर्नामेंट जिनका आयोजन होना था उसनी तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है. पाकिस्तान सुपर लीग भी उन टूर्नामेंट में से एक है जिसे बीच में ही रोकना पड़ा था.

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से पहले ही लीग को अंत करते का फैसला लिया था. हालांकि इसके टूर्नामेंट को लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज ने बड़ी बात बोली है.

यह भी पढ़ें – कोरोना को न घुसने दें ऐसे रसोई में, सबसे महत्वपूर्ण जगह है घर का वह, ऐसे रखें ध्यान

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद ने कहा,’ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहे मुल्तान सुल्तान को निलंबित पाकिस्तान सुपर लीग का विजेता घोषित कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि बाद में नॉकआउट के मैचों के आयोजन से नया सत्र प्रभावित होगा.’

मुश्ताक अहमद ने आगे कहा,’अगर पीसीबी ने पीएसएल के पांचवे संस्करण का आयोजन बंद नहीं किया गया और फाइनल सहित बाकी बचे चार या पांच मैच इस साल के आखिर में या अगले साल कराणे का निर्णय लिया गया तो इसका असर पीएसएल के छठें संस्करण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.’

Related Articles

Back to top button