मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने बिकिनी पहन पानी से की अटखेलियां, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

बिकिनी लुक में दिख रहीं उर्वशी समुद्र के पानी से खेल रही हैं

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बिकिनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज काफी बिंदास नजर आ रहा है. इस वीडियो में बिकिनी लुक में दिख रहीं उर्वशी समुद्र के पानी से खेल रही हैं। यह वीडियो उनके फैंस को खूब भा रहा है और सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अब हाल ही में शेयर किया उनका यह नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. जिसमें उनकी अदाएं देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B-EvVRsB3nw/?igshid=16itjqw33a9h7

स्लो मोशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है। उर्वशी रौतेला फ्लोरल प्रिंटिड बिकिनी पहने दिख रही हैं जिसके के साथ उनके बालों पर एक खूबसूरत फूल भी नजर आ रहा है साथ ही उर्वशी ने आंखों पर काला चश्मा पहनकर अपने लुक को पूरा किया है।

काम की बात करें तो उर्वशी बीते दिनों म्यूजिक सिंगर ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ में नजर आई थीं. इससे पहले वह फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उर्वशी की काफी तारीफ हुई थी। हाल ही में उर्वशी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद सब उनकी एंट्री ‘भूल भुलैया 2’ में होने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button