मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और आत्महत्या सोशल मीडिया पर वायरल, टिकटोक स्टार सिया कक्कड़ ने किया सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत के बाद फिर से एक और आत्महत्या का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आत्महत्या से जुड़ा यह मामला सोशल मीडिया पर 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ का है। सिया ने यह कदम किस परिस्तिथि में उठाया अभी इसकी जानकारी नहीं लगी है।

बता दें कि सिया टिकटॉक (Tik Tok ) पर वीडियो बनाया करती थी। उनके टिकटॉक पर 11 लाख फॉलोवर्स भी थे। वह टिकटॉक पर मशहूर थी। उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक रात पहले ही अपने मैनेजर अर्जुन से बात की थी। तब तक वह एक दम सही थी। ना ही परेशान थी।

सिया ने सुसाइड से पहले अपना आखिरी डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही है। फोटोग्राफर विरल भयानी ने सिया की मौत की खबर शेयर की है। सिया ने आत्महत्या करने से पहले शाम करीब 4-5 बजे अपना एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था.

https://www.instagram.com/p/CBnKWPnpBe3/?utm_source=ig_web_copy_link

जिसमें वे बोहेमिया के शराबी तेरी ओर गाने पर डांस कर रही थीं। सिया के इंस्टाग्राम पर 91 हजार से जयादा फॉलोवर्स है। सिया काफी खुशमिजाज लड़की थी. इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी और टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स थे।

Related Articles

Back to top button