खतरनाक स्टंट के दौरान भयानक हादसा, वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज में दी चेतावनी |

Bike Stunt Accident Video: अक्सर लोग स्टंट के चक्कर में हादसे का शिकार हो जाते हैं. ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने एक्स पर शेयर किया है. दिल्ली पुलिस ने मजेदार अंदाज में चेतावनी देते हुए कैप्शन में लिखा ‘गाड़ी पर कंट्रोल ना खोएं, नहीं तो हो सकता है मोये मोये..’ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात को बीच सड़क एक बाइक सवार खरतनाक स्टंट कर रहा है. वह अगला पहिया उठाकर बाइक चलाने की कोशिश करता है. तभी बाइक हवा में लहराकर सड़क पर गिर जाती है. बाइक सवार सड़क पर कुछ दूर तक घसीटते हुए जाता है.
आपने देखा कि ये कितना खतरनाक हो सकता था, जिसके बाद कैप्शन में दिल्ली पुलिस लिखती है कि,’ गाड़ी पर कंट्रोन ना खोएं, नहीं तो हो सकता है मोए-मोए। आपको बताते चलें कि इस तरह से दिल्ली पुलिस लगातार सतर्क करती रहती है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के कई पोस्ट वायरल हो चुके हैं। इस तरह से बाइक राइड करना ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरे से भरा हो सकता है।
2022 के आंकड़े हैं खतरनाक
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में टू व्हीलर के एक्सीडेंट से होने वाली मौतों का आंकड़ा करीब 8 फीसदी बढ़कर यानी 75,000 रहा था। इन एक्सीडेंट में 32,825 पैदल चलने वाले लोगों की मौत भी हुई है। आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि दोपहिया वाहन एक चौथाई मौतों के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं रोड क्रॉस करते समय करीब 9,316 लोगों ने अपनी जान गवांई है और ये टू व्हीलर से ही हुई हैं।
Gaadi par control na khoyen, nahi toh ho sakta hai Moye Moye..#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/rYYrYj3EV9
— Delhi Police (@DelhiPolice) November 24, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




