ICU में मां, जेल में बाप, अस्पताल में भूख से बिलखते बच्चे को महिला पुलिस ने कराया स्तनपान, देखें खुबसूरत विडियो |

Women Police Breastfeeds To Baby: केरल पुलिस की महिला कर्मी का जिंदादिली देख कर आपका भी दिल पसीज जाएगा, एक नवजात बच्चे का बाप जेल में बंद है, मां ICU में भर्ती जो अपने बच्चे की देख- रेख करने असमर्थ है, लेकिन जब नवजात भूख के मारे रो रहा था तो केरल पुलिस की एक महिला जवान देख नहीं पाई. ममता जागी. उसने तुरंत अपना दूध पिलाकर बच्चे की भूख शांत की. महिला पुलिस कर्मी की जिंदादिली देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका हौसला भी बढ़ाया. इस खुशनुमा पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोग बड़े चाव से देख रहे है.
लेडी ऑफिसर एम ए आर्य ने करुणा की एक नई मिसाल पेश करते हुए चार माह के शिशु को स्तनपान (Breast Feeding) कराया क्योंकि उसकी बीमार मां पास के एक अस्पताल में भर्ती है और वो भूख से बिलख रहा था. महिला पुलिस अधिकारी का 9 माह का शिशु है और उन्होंने ‘एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल’ के आईसीयू में भर्ती पटना की एक महिला के भूख से बिलख रहे बच्चे को स्तनपान कराने का फैसला किया.
इमोशनल कर देगी कहानी
अस्पताल में भर्ती महिला के चार बच्चे हैं और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है. इसलिए इन बच्चों को ‘कोच्चि सिटी विमेन्स स्टेशन’ लाया गया. यह फैमिली कुछ वक्त से केरल में रह रही है और इस महिला का पति एक मामले में जेल में बंद है. पुलिसकर्मियों ने तीन बड़े बच्चों के खाने का इंतजाम किया. वहीं चार माह के शिशु को स्तनपान कराने का निर्णय स्वयं इस महिला पुलिस अधिकारी ने लिया.
पुलिस चीफ ने किया सम्मान
सिटी पुलिस ने आर्या के इस कदम के लिए उसकी सराहना की है. पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बच्चों की बेहतक देखरेख सुनिश्चित करते हुए उन्हें एक बाल देखभाल गृह में भेजा गया है. पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी की शिशु को गोद में लिए हुए की एक तस्वीर की साझा की है.
എറണാകുളം ജനറൽ ആശുപത്രിയിൽ ഐസിയുവിൽ അഡ്മിറ്റായ പാട്ന സ്വദേശിയുടെ 4 കുട്ടികളെയാണ് നോക്കാൻ ആരും ഇല്ലാത്തതിനാൽ രാവിലെ കൊച്ചി സിറ്റി വനിതാ സ്റ്റേഷനിൽ എത്തിച്ചത്. അതിൽ 4 മാസം പ്രായമായ കുഞ്ഞിന് ഫീഡിങ് മദർ ആയ ആര്യ മുലപ്പാൽ ഇറ്റിച്ച് വിശപ്പകറ്റി ❤️❤️
കുട്ടികളെ ശിശു ഭവനിലേക്ക് മാറ്റി.. pic.twitter.com/kzcrzq0hh6
— Remya Rudrabhairav (@RMahatej) November 23, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




