महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नस्लवादी तख्तियां, जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ जारी प्रदर्शन
ब्रिटेन रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के प्रमुख स्थलों में से एक बन गया। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ इंग्लैंड में प्रदर्शनकारियों ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नस्लवाद-विरोधी संदेशों के साथ तख्तियां चढ़ाईं और इसके प्लिंथ के पास ‘नस्लवादी’ लिखा।
बता दें कि पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी से नेशनल गार्ड हटाने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जरूरत पड़ने पर जवान वापस बुलाए जाएंगे।
2015 में स्थापित प्रतिमा, प्रमुख ब्रिटिश, राष्ट्रमंडल और विदेशी राजनीतिक हस्तियों के वर्ग में से एक है, जैसे कि अब्राहम लिंकन और नेल्सन मंडेला। इससे पहले विंस्टन चर्चिल की प्रतिमा को भी निशाना बनाया गया था और उस पर नस्लवादी लिखा गया था।
इस बीच, दुनियाभर में जारी आंदोलन की आंच और तेज हो गई है। वाशिंगटन में कुछ प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को व्हाइट हाउस की तरफ कूच करने की कोशिश की। लिंकन मेमोरियल, संसद भवन, ट्रंप के गोल्फ रिजॉर्ट और विदेश विभाग के दफ्तर के सामने भी रैली निकाली गई।



