पूरी दुनिया जहां कोरोना वायरस (Corona Virus) के खौफ में थम गई है वहीं दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां जिंदगी आमदिनों की तरह ही चल रही है और कोरोना वायरस के खौफ का यहां कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
बता दें कि चीन (China) के वुहान शहर (Wuhan City) से फैला कोरोना वायरस अब दुनिया के लगभग हर देश में पहुंच गया है. सबसे बुरे हालात यूरोप (Europe) के कई देशों के हैं वहीं अमेरिका (America) में कोरोना के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार यूरोप के देश बेलारूस (Belarus) में सब कुछ सामान्य चल रहा है. बेलारूस में यूरोप के बाकी देशों की तरह ना तो कोई सख्त कदम उठाया है और ना ही लॉकडाउन जैसा कुछ किया है. बता दें कि यूक्रेन और रूस ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए हैं. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यूक्रेन जल्द ही कोरोना को रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा कर सकता है।
यह भी पढ़िए – भोपाल में फंसी कोरबा की 4 लड़कियां, भुपेश सरकार से की ऐसे मदद की गुहार
कहा जा रहा है कि रूस ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया है, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाई है और देश से आने जाने वाली सभी उड़ानों को भी रद्द किया है. लेकिन बेलारूस पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है. यहां सबकुछ आमदिनों की तरह ही है. देश की सीमाएं पहले की तरह खुली है, लोग काम पर जा रहे हैं और सामान खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ भी दिखाई दे रही है।



