छत्तीसगढ़
बिलासपुर – पूर्व प्राचार्य पर नाबालिग से रेप का आरोप, चार महीने से कर रहा था शोषण
बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। दरअसल स्कूल के पूर्व प्राचार्य पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व प्राचार्य पिछले चार महीने से नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read More – मेकाहारा अस्पताल का मर्चुरी फुल, खुले में ही लाशों को पड़ रहा रखना, जगह नहीं बची
बताया जा रहा है कि गोपीचंद चंद्रा इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में प्राचार्य के तौर पर पदस्थ थे। गोपीचंद चंद्रा पर आरोप है कि वे पिछले चार महीने से एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व प्राचार्य सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के संग समय से अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। मामले में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।




