बिजनेस

दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर लगातार जारी, ओला ने 200 कर्मचारियों को निकाला


दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर लगातार जारी है. एक के बाद एक कई कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया. इसी क्रम में अब ओला (Ola layoffs) भी शामिल हो गया है. कंपनी ने अपने ओला कैब्स, ओला इलेक्ट्रिक और ओला फाइनेंशियल सर्विसेज वर्टिकल से 200 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है.

ओला अपनी पूरी टीम में बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है जिसका सबसे अधिक असर इंजीनियरिंग सेक्शन में दिख रहा है. जिन कर्मियों को कंपनी से बाहर निकाला जा रहा है, उन्हें उनके नोटिस पीरियड के हिसाब से सेवरन्स पैकेज दिया जाएगा.

ओला में छंटनी कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत हुई है, हालांकि इसका असर हायरिंग पर नहीं दिखेगा, कंपनी के मुताबिक एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए कंपनी समय-समय पर टीम में बदलाव करती रहती है.





Related Articles

Back to top button