तेल में लगी आग – पहली बार पेट्रोल से ज्यादा हुवे डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत
डीजल के दाम में बुधवार को लगातार 18वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, 17 दिन की लगातार बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं. बुधवार को डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी हुई. अब दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इस बढ़ोतरी के साथ ही देश के इतिहास में पहली बार डीजल, पेट्रोल से महंगा हो गया है।
गौरतलब है कि डीजल अब भी कई शहरों में पेट्रोल से सस्ता है. दिल्ली से सटे नोएडा में यह काफी सस्ता है. नोएडा में डीजल 72.03 रुपये लीटर, मुंबई में डीजल 78.22 रुपये लीटर,चेन्नई में 77.17 रुपये लीटर और कोलकाता में 77.06 रुपये लीटर है।
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।


